Business
Personal Finance Personal Finance पटना. ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रंखला जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आयकर के मामले में भी काफी आगे निकल गए हैं।
मुख्य आयकर आयुक्त एसके सिन्हा ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि धोनी बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा एडवांस आयकर चुकाने वाली शख्सियत बन गए हैं। यह जानकारी आयकर विभाग के पटना के आयुक्तालय से मिली है।
सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने धोनी द्वारा चुकाई गई आयकर की रकम का खुलासा नहीं किया। सिन्हा ने कहा कि वे धोनी और गुजरे समय में सबसे ज्यादा आयकर जमा करने वालों के नाम नहीं बता सकते क्योंकि इससे अड़ीबाजों से धमकियां मिलने का खतरा है।