bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सरबजीत की फांसी तय, क्या एक अप्रैल?

नई दिल्ली. पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत की फांसी का फरमान कथित रूप से जारी कर दिया गया है लेकिन अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है अलबत्ता एक रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल फांसी की तारीख बताई गई है।

मानवाधिकार मंत्री के बयान के मुताबिक सरबजीत की फांसी के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है। इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है और असमंजस बनी हुई है लेकिन पाक के अखबार डेली एक्सप्रेस ने इस तरह की खबर प्रकाशित की है। पाक ने सरबजीत पर बम ब्लास्ट का दोष मढ़ा है। सरबजीत की माफी का हक अब सिर्फ मुशर्रफ को है लेकिन वे खुद उसकी दया याचिका ठुकरा चुके हैं।

ताजा खबरों के मुताबिक सरबजीत का डैथ वॉरंट जारी कर दिया गया है और यह लाहौर की कोट लखपत जेल के अधिकारियों को मिल गया है। बताया जा रहा है कि डैथ वॉरंट मिलने के बाद सरबजीत को काल कोठरी में डाल दिया गया है।

सात दिन पहले पाक ने सरबजीत की मौत के वॉरंट पर हस्ताक्षर जरूर कर दिए थे लेकन उसमें भी फांसी की कोई तारीख तय नहीं की गई थी। गौरतलब है कि पिछले दिनों पाक ने कश्मीर सिंह को रिहा किया था और रिहाई के बाद कश्मीर ने बयान दिया था कि वह भारत का जासूस था। इसके बाद पाक ने सरबजीत मामले में नरमी न बरतने और सरबजीत को माफी न देने के संकेत दे दिए थे।

एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए सरबजीत के बचाव पक्ष के वकील राणा अब्दुल हमीद ने कहा कि यह एक अखबार की रिपोर्ट है लेकिन रविवार की वजह से आज तो कोई फैसला हो नहीं सकता और असल सूरत सोमवार को ही साफ होगी।

पंजाब और परिवार निराश :
पंजाब में सरबजीत की बहन ने इस खबर पर दुख जताते हुए कहा है कि वे एक बार और कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री तक गुहार लगाएंगी। वहीं पंजाब सरकार के मीडिया सलाहकार ने कहा है कि यह वाकई दुखद समाचार है। इस तरह के फैसले से उप महाद्वीप का माहौल खराब हो सकता है। कश्मीर सिंह की तर्ज पर पाक को सरबजीत के पक्ष मंे भी फैसला लेना चाहिए। पाक अगर दरियादिली दिखाए तो हम शुक्रगुजार होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: