Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty
मुंबई. इन दिनों मुंबई में फैशन शो सुर्खियों में हैं। पेशे से मैदान पर दौड़ने वाले रैंप पर बेहतरीन तरीके से थिरकते दिख रहे हैं तो पेशे से रैंप पर कदमताल करने वाली हसीनाएं रैंप पर हास्य या दया का पात्र बन रही हैं।
रविवार को मुंबई में फैशन शो में एक पेशेवर मॉडल अपने ही परिधान में पैर उलझ जाने के कारण रैंप पर कैटवॉक के दौरान फिसल कर गिर गई। इस मॉडल का नाम प्रिया बताया गया है। प्रिया का परिधान लंबाई लिए हुए था और इस टू पीस परिधान के निचले हिस्से में उसका पैर फंस गया।
इस अजीब से पल से गुजरने के बाद प्रिया ने कहा कि कई तरह के दबावों और नर्वस होने के कारण कभी-कभी ऐसा हो जाता है।
दूसरी तरफ, एक दिन पहले वीरेंद्र सहवाग और ईशांत शर्मा के रैंप पर दिखाई देने के बाद शनिवार को विल्स इंडिया फैशन वीक के छठवें दिन युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा बेहतरीन अंदाज में नजर आए तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
एक और मॉडल की शर्मिदगी :
रैंप पर उल्टे-पुल्टे घटनाक्रम की बानगी दो दिन पहले शुक्रवार को तब भी देखने को मिली जब कैटवॉक कर रही एक मॉडल के परिधान का ऊपरी हिस्सा खिसक गया। एक ही पल के अंतराल में उस मॉडल ने परिधान ठीक कर लिया लेकिन कैमरे की नजर से यह दृश्य बच नहीं सका।