bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सरबजीत की फांसी : भारत ने साधा पाक से संपर्क

नई दिल्ली. सरबजीत की फांसी का फरमान जारी होने की खबरों के बाद सोमवार को भारत ने पाकिस्तान से बातचीत करने के लिए संपर्क किया है।

हालांकि पाक सरकार से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों की जानकारी के मुताबिक भारत ने पाक से संपर्क साधा है और संभावना है कि सरबजीत के मामले में पाक से दरियादिली दिखाने की अपील भारत कर सकता है।

गौरतलब है कि रविवार को ऐसी खबर आई थी कि सरबजीत की दया याचिका पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने ठुकरा दी है और उसकी फांसी का फरमान जारी कर दिया है। इसके बाद सरबजीत के परिजनों ने भारत में शीर्ष राजनीति तक गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें
* सरबजीत की फांसी तय, क्या एक अप्रैल?
* सरबजीत की रिहाई अब मुश्किल में
* सरबजीत पर दया नहीं दिखाई मुशर्रफ ने





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: