नई दिल्ली. पाकिस्तान द्वारा सरबजीत के डैथ वॉरंट पर दस्तखत कर दिए जाने के बाद पंजाब निवासी सरबजीत की बहन दलबीर कौर की गुहार दस जनपथ तक पहुंचेगी और यह आवाज पहुंचाएंगे राहुल गांधी।
रविवार को सरबजीत की फांसी की खबर आने के बाद ही दलबीर ने पंजाब के कई नेताओं से संपर्क साधा था और आज उसकी गुहार 10 जनपथ तक पहुंचने का आश्वासन मिला है। पहले खबर थी कि दलबीर खुद कांग्रेस अध्यक्ष और प्रधानमंत्री से मिलकर अपने भाई की रिहाई की अरजी देने वाली थी लेकिन अब राहुल गांधी ने यह काम अपने जिम्मे ले लिया है।
राहुल गांधी से मुलाकात न होने पर धरने की धमकी देने वाली दलबीर ने राहुल से मुलाकात के बाद कहा कि उसे आश्वासन दिया गया है कि उसकी आवाज सोनिया और प्रधानमंत्री तक पहुंच जाएगी। दलबीर के मुताबिक फिलहाल सोनिया गांधी के फ्लाइट में होने के कारण बात नहीं हुई है लेकिन राहुल शाम तक उनसे बातचीत करेंगे।
संबंधित खबरें
* सरबजीत की फांसी : भारत ने साधा पाक से संपर्क
* सरबजीत की फांसी तय, क्या एक अप्रैल?
* सरबजीत की रिहाई अब मुश्किल में
* सरबजीत पर दया नहीं दिखाई मुशर्रफ ने