इस्लामाबाद. बम धमाकों का आरोप लगाकर लाहौर की कोट लखपत जेल में कैद किए गए सरबजीत की फांसी का फरमान सुनाने वाली पाकिस्तान सरकार भारत के साथ सौदेबाजी कर सकती है।
सरबजीत की रिहाई को लेकर आ रही खबरों में पाकिस्तान सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सरबजीत को माफी किसी हाल में नहीं मिल सकती क्योंकि खुद राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ उसकी दया याचिका खारिज कर चुके हैं।
इधर, भारत ने अपील की है कि सरबजीत के डैथ वॉरंट पर एक बार फिर विचार किया जाए। भारत की इस अपील के बाद पाक सरकार के सूत्रों का कहना है कि अब एक सूरत यह सामने आ रही है कि सरबजीत की रिहाई के बदले में पाक मांग कर सकता है कि भारत उसके कैदियों को रिहा करे वरना पाक के कानून के मुताबिक सरबजीत को माफी मिलना अब मुमकिन नहीं है।
संबंधित खबरें
* भाई की रिहाई के लिए 10 जनपथ तक दलबीर
* सरबजीत की फांसी : भारत ने साधा पाक से संपर्क
* सरबजीत की फांसी तय, क्या एक अप्रैल?
* सरबजीत की रिहाई अब मुश्किल में
* सरबजीत पर दया नहीं दिखाई मुशर्रफ ने