News
Indians Abroad Indians Abroad मुंबई. भारतीय मूल का रौशन जमाल खान सितंबर 2007 में जब स्पेन गया था तो उसकी आंखों में अपना कैरियर बनाने के सपने थे लेकिन फिलहाल उन सपनों पर धूल जमी हुई है।
19 जनवरी को 14 अन्य लोगों के साथ रौशन को आतंकवादी हमले की साजिश के मामले में हिरासत में लिया गया। मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज का पूर्व छात्र रौशन पिछले साल सितंबर में स्पेन गया था और वह वहां जैतून का व्यापार करने का इच्छुक था।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक स्पेन से रौशन पर लगाए गए आरोपों का कोई विवरण अब तक नहीं मिला है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत के लगातार दबाव के कारण स्पेन ने रौशन को कुछ राहत जरूर दी है। प्रक्रिया में देर और स्पेन से आधिकारिक तौर पर संवाद न बनने के कारण रौशन का परिवार चिंतित है।
रौशन के परिवार की तरफ से मेहबूब खान ने कहा कि मुस्लिमों को निशाना बनाया जाता रहा है। पहले हनीफ भी इसी तरह शिकार हुआ और अब मेरा भाई।
संबंधित खबरें
* स्पेन में भारतीय व्यापारी गिरफ्तार