News
Indians Abroad Indians Abroad मेलबर्न. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गत वर्ष स्वास्थ्य और चरित्र के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने दो भारतीय वैज्ञानिकों को वीजा देने से इंकार कर दिया था।
अखबार द एज ने बताया कि भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के दो अधिकारियों दीपांकर मुखर्जी और मोहम्मद अफजल को वीसा दिए जाने से इनकार करने के मामले का खुलासा मेलबर्न स्थित कंपनी जीबीसी साइंटिफिक के पास उपलब्ध दस्तावेजों से हुआ है। इस कंपनी का अपने उपकरण निर्यात को लेकर आस्ट्रेलिया सरकार से विवाद चल रहा है।
आस्ट्रेलिया को यह आशंका थी कि भारतीय वैज्ञानिक ऐसी सूचना तक अपनी पहुंच बना सकते हैं, जिससे भारत को व्यापक तबाही के हथियार बनाने के उसके कार्यक्रम में मदद मिल सकती थी।
आस्ट्रेलियाई अधिकारियों का दावा है कि कंपनी द्वारा निर्यात किए जाने वाले उपकरणों को परमाणु हथियार कार्यक्रम में इस्तेमाल किया जा सकता है। दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि भारतीय वैज्ञानिकों को गत वर्ष अप्रैल में अल्पावधि तक ठहरने के लिए व्यवसाय वीसा देने से इनकार कर दिया गया था। ये वैज्ञानिक आस्ट्रेलिया की जीबीसी प्रयोगशाला से एक एक्स रे मशीन की खरीद तय करना चाहते थे। मशीन की बिक्री पर हालांकि कोई निर्यात नियंत्रण नहीं था।