News
International International इस्लामाबाद.
पाक के पंजाब प्रांत के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा दया याचिका ठुकराए जाने के बाद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को क्षमा दान बम धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों से ही मिल सकता है। गौरतलब है कि सरबजीत को एक अप्रैल को फांसी देने की तारीख मुकर्रर की गई है।
पंजाब प्रांत के गृह सचिव खुसरो परवेज ने डान न्यूज चैनल से कहा कि पाकिस्तानी कानून के अनुसार अगर सारे प्रयास विफल हो जाते हैं तो मारे गए लोगों के परिजनों को सजा माफ करने का अधिकार है। हमारा मानना है कि किसी ने मारे गए लोगों के परिजनों से संपर्क नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि हमले में सरबजीत की संलिप्तता के पर्याप्त सबूत हैं।
संबंधित खबरें
* सरबजीत के लिए छोड़ने पड़ेंगे पाक कैदी?
* सरबजीत की फांसी : भारत ने साधा पाक से संपर्क
* सरबजीत की फांसी तय, क्या एक अप्रैल?
* सरबजीत की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र
* सरबजीत की रिहाई अब मुश्किल में
* सरबजीत पर दया नहीं दिखाई मुशर्रफ ने