जयपुर. मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म मैकेंजी की ओर से जयपुर के राहुल आर्य को सीनियर बिजनेस एनालिस्ट के पद के लिए एक करोड़ रुपए सालाना का ऑफर दिया गया है। राहुल ब्रुसेल्स (यूरोप) में कंपनी ज्वाइन करेंगे।
इसी साल आईआईएम बेंगलूर से फाइनेंस में एमबीए करने वाले राहुल के पिता रोहित आर्य गवर्नमेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल वाटिका में प्रिंसिपल हैं। उन्होंने बताया कि राहुल को लंदन, ब्रुसेल्स, दुबई, सिंगापुर, मुम्बई और दिल्ली में ज्वाइन करने का ऑप्शन दिया गया था। लेकिन राहुल ने ब्रुसेल्स जाना तय किया है। एमबीए से पहले राहुल ने आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक किया है।
एमबीए के दौरान राहुल ने बर्कली बैंक न्यूयोर्क में समर ट्रेनिंग की थी। वे तीन महीने डेनमार्क में भी जॉब कर चुके हैं। बेंगलूर में उन्होंने जीई में सालभर जॉब किया, जहां उन्हें बेस्ट इंजीनियर अवार्ड भी दिया गया। राहुल की मां शांति आर्य हाउस वाइफ हैं।