HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

डॉ. अमित का भाई जयपुर जेल में

जयपुर. बारह साल पहले गरीबों की किडनी निकाल कर विदेशी लोगों को लगाने के आरोपी डॉ. जीवन उर्फ जीवन दादा को अंबाला पुलिस सोमवार को जयपुर ले आई और अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तीन मामलों में वांछित जीवन को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के लिए सोढ़ाला पुलिस मंगलवार को कोर्ट में अर्जी लगाएगी। डॉ जीवन किडनी गिरोह के सरगना डॉ अमित उर्फ संतोष का भाई है।

गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद डॉक्टर जीवन से सीबीआई ने पूछताछ की थी। उसके बाद उसे अंबाला जेल भेज दिया गया था। उससे पूछताछ के लिए जयपुर पुलिस के आवेदन पर अदालत ने 12 मार्च को प्रोडक्शन वारंट जारी किए थे।

इसमें अंबाला जेल अधीक्षक को आदेश दिया गया कि आरोपी को 17 मार्च को जयपुर की अदालत में पेश किया जाए। सोढ़ाला पुलिस का एक दल 13 मार्च को अंबाला गया और जेल अधीक्षक को प्रोडक्शन वारंट देकर लौट आया।

सहायक लोक अभियोजक कृष्ण कुमार भटनागर ने बताया कि सोढ़ाला पुलिस ने 1995 में दर्ज तीन मामलों में से डॉ. अमित उर्फ संतोष को दो मामलों में गिरफ्तार किया था, लेकिन डॉक्टर जीवन एक भी मामले में गिरफ्तार नहीं हुआ था। डॉक्टर अमित 24 मार्च तक जेल में है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: