HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

नर्मदा का पानी द्वार पर

जयपुर/जोधपुर. waterनर्मदा का पानी राजस्थान के द्वार तक आ गया है। यह गुजरात सीमा में नहर के जीरो आरडी से एक किलोमीटर दूरी तक पहुंचा है। जहां इसे रोका हुआ है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में होने वाले समारोह में इसे राज्य में प्रवेश कराया जाएगा।

समारोह की तिथि बाद में घोषित होगी। नर्मदा नहर के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता नारायण रूपराय ने बताया कि जीरो आरडी राज्य की सीमा में सीलू गांव में है और समारोह वहां से आठ किलोमीटर दूर बने सिंचाई विभाग के गेट के पास प्रस्तावित है। इस अवसर पर नहर में पानी छोड़ने के साथ डिग्गी डेमोस्ट्रेशन और आम सभा का आयोजन भी किया जाएगा।

पानी की रफ्तार पर नजर

सुचारु जल आपूर्ति से पहले परीक्षण के तौर पर छोड़े गए पचास क्यूसेक पानी की रफ्तार पर गुजरात के अधिकारी नजर रखे हुए हैं। वहीं राज्य के अधिकारी सीलू में तैयारियों में जुटे हैं। सिंचाई मंत्री सांवरलाल जाट के 23 मार्च को नर्मदा परियोजना अधिकारियों के साथ सांचोर और बाड़मेर में नहर अवलोकन का कार्यक्रम है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: