HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मेडिकल छात्रों के आंदोलन ने पकड़ा जोर

भोपाल. b प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति द्वारा मेडिकल कालेजों की फीस वृद्धि किए जाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कालेज के छात्रों के साथ अब राजधानी के पीपुल्स मेडिकल कालेज के छात्र भी आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर आए है। दोनों कालेजों के वर्ष 2005 बैच के छात्रों ने सोमवार शाम को टीनशेड से रोशनपुरा चौराहा तक मोमबत्ती जलाकर रैली (कैंडल मार्च) निकाली। छात्रों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। मप्र आयुर्वेद छात्र संगठन ने भी हड़ताल का समर्थन कर इसमें शामिल होने की चेतावनी दी है।

भूख हड़ताल जारी

आरडी गार्डी मेडिकल कालेज के छात्र शुक्रवार से टीनशेड पर फीस वृद्धि के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे है। छात्रों का कहना है वर्ष 2005 में जब उन्होंने कालेज में प्रवेश लिया था, तब उनकी फीस एक लाख 61 हजार थी, जिसे हाल ही में प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति ने बढ़ाकर दो लाख 42 हजार कर दिया है। बढ़ी हुई फीस पिछले सत्रों से लागू की जा रही है। छात्र इस फीस को देने में सक्षम नहीं है। धरना दे रहे छात्र अपने समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चला हरे है।

इसलिए जुड़े आंदोलन से

अब तक करीब डेढ़ हजार से ज्यादा हस्ताक्षर उन्होंने एकत्रित किए है। वहीं पीपुल्स मेडिकल कालेज के करीब डेढ़ सौ छात्र सोमवार को कैंडल मार्च में शामिल होने के बाद मंगलवार से टीनशेड पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन में शामिल होने जा रहे है। इन छात्रों का कहना है कि उनकी फीस भी वर्ष 2005 में एक लाख 61 हजार थी, जिसे हाल ही में समिति ने बढ़ाकर दो लाख 62 हजार कर दिया है। इसलिए छात्रों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। आंदोलनकारी छात्राओं का कहना था कि एक ओर तो मुख्यमंत्री बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कर रहे है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल कालेजों की छात्राओं की समस्याओं पर ध्यान ही नहीं दे रहे है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: