इंदौर. नगर निगम मंगलवार से शहर में २६0 टैंकर पानी सप्लाय करेगा। कुल ६५ टैंकरों की व्यवस्था की गई है जो हर रोज चार ट्रिप लगाएंगे। निगम के ३५ टैंकरों से सप्लाय जारी है जबकि किराए के ३0 टैंकर चलाए जाएंगे।
निजी टैंकरों के लिए किराया बीते सप्ताह महापौर परिषद तय कर चुकी है। जलकार्य समिति प्रभारी देवकृष्ण सांखला के मुताबिक वार्डो को एक-एक टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। चार वार्ड ऐसे हैं जिन्हें टैंकर नहीं मिले। यहां उन वार्डो के टैंकरों से सप्लाई होगी जहां पानी की किल्लत कम है।
‘सीधे’ पार्षदों को नहीं मिले टैंकर
वार्ड-44 और 49 सहित कुछ वार्डो को टैंकर नहीं मिले। मामले की शिकायत निगमायुक्त नीरज मंडलोई को करते हुए नेता प्रतिपक्ष छोटे यादव ने कहा इन वार्डो के पार्षद बड़े ही सीधे हैं। आमतौर पर हंगामेबाजी से दूर रहते हैं। इसलिए इनके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।