HomeHealth Health

फिल्मों से बच्चे सीखते हैं धूम्रपान

एक अध्ययन के अनुसार बच्चों में धूम्रपान की आदत के पीछे फिल्मों का बड़ा हाथ है। सिनेमा के परदे पर अपने पसंदीदा नायक को सिगरेट सुलगाते देखकर बच्चे भी ऐसा करने को प्रेरित हो जाते हैं। इसके बाद उन्हें धूम्रपान की आदत-सी हो जाती है। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है व सलाह दी गई है कि फिल्मों में धूम्रपान के दृश्यों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

इस अध्ययन से यह तथ्य सामने आया है कि बच्चों में धूम्रपान की आदत के पीछे फिल्मों का बड़ा हाथ होता है। अध्ययन के अनुसार फिल्मों का असर बचपन में ही पड़ जाता है।

ऐसे हुआ अध्ययन

नौ से बारह वर्ष की आयु के 2,200 बच्चों को अध्ययन में शामिल किया गया। इसमें उनसे देखी र्गई फिल्मों के बारे में पूछा गया। इसके बाद लगातार दो बार फालोअप सर्वे किए गए। तीसरे सर्वे तक 10 फीसदी बच्चे धूम्रपान शुरू कर चुके थे। 80 फीसदी बच्चों ने फिल्मों के प्रभाव में आकर यह शुरुआत की थी।

प्रमुख अध्ययनकर्ता डा. लिंडा टाइटस-इर्नस्टोफ ने कहा, ‘धूम्रपान तक पहुंचने की प्रक्रिया बचपन में ही शुरू हो जाती है। फिल्में भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं। परदे पर धूम्रपान के दृश्य देखने वालों में भी इसकी लत लगने की आशंका होती है।’

अभिभावक सतर्क रहे

लिंडा के अनुसार बच्चों व किशोरों के लिए बनाई गई फिल्मों में भी धूम्रपान के दृश्य होते हैं। ये बुरा असर डाल सकते हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को सतर्क रहना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: