HomeHealth Health

कितने स्वस्थ हैं आप

पानीपतज्यादा वेट चिंता का विषय तो है लेकिन कम वेट इससे भी ज्यादा चिंता का विषय है। लेकिन सिर्फ वेट देखकर आप चिंतित न हो आपका वेट ज्यादा है या कम यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी हाइट कितनी है। अब राधिका को ही लीजिए उसका वजन उसकी उम्र के हिसाब से ज्यादा था। यह सोचकर वह हमेशा चिंतित रहती थी। इस चिंता में वह न तो अपना काम कर पाती और न ही एन्जॉय कर पाती थी।

किसी ने उसे सलाह दी कि तुम डाक्टर से कन्सल्ट करो। जब डाक्टर ने उसे यह बताया कि हाइट के हिसाब से तुम्हारा वजन ठीक है तो उसकी चिंता कुछ कम हुई। उसे इस बात का बिलकुल अंदाजा ही नहीं था कि वेट करते समय हाइट का भी ध्यान रखा जाता है।

यदि आप भी केवल वेट देखकर परेशान हो जाते हो तो आपके लिए हम बता रहे हैं ये चार्ट जिसे देखकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। क्योंकि कई बार हम यह सोच लेते हैं कि हमारा वेट कम है इस चिंता में और दुबले होने लगते हैं लेकिन यदि हमारी हाइट कम है तो वेट कम होना परेशानी का कारण नहीं है बल्कि वेट का ज्यादा होना परेशानी का कारण हो सकता है।

पीजीआई रोहतक की डायटिशियन ज्योति मदान ने बताया कि यदि आपका बीएमआई 25 से कम है तो आप ठीक हैं, यदि 25-30 है तो आप मोटे हैं लेकिन यदि इससे भी ज्यादा है तो आपका वेट बहुत ही ज्यादा है। उनका कहना है कि यदि आपका वेट बहुत कम तो आप एकदम से ज्यादा खाना न खाएं बस अपनी कैलोरी में 500 कैलोरी और ज्यादा लें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। यदि आपका वेट बहुत ज्यादा है तो आप एकदम से खाना कम न करें। जब भी आप वेट कम या ज्यादा करने की सोचें तो रोजाना आधे से एक किलोग्राम से ज्यादा न हो।

सबसे जरूरी बात है कि हमें स्वस्थ होना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए पानी का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। यदि आपका वेट 65 किलो है और हाइट 5 फुट 2 इंच तो आपका बॉडी मास इन्डेक्स 26.4 है तो आपका वेट बहुत ज्यादा है। आपको अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक होना चाहिए। ऐसे में सैर व योगा आपके लिए सबसे ज्यादा उपयोगी हो सकते हैं। आपको तली हुई चीजें कम से कम खानी चाहिए व पानी 2.15 लिटर पीना चाहिए।

इसी प्रकार यदि आपका वजन 40 किलो है व हाइट 5 फुट 4 इंच तो आप बहुत ज्यादा अंडर वेट हो। अच्छे स्वास्थ्य में आपका खाना बहुत मायने रखता है। यदि आपमें कैलोरी की मात्रा अधिक है या वेट अधिक है तो खाना भी उसी हिसाब से लेना चाहिए। मोटापा सब बीमारियों की जड़ है लेकिन इसके साथ ही यदि आप अंडर वेट हैं तो भी आप पर बीमारियां बहुत जल्दी आक्रमण करेंगी।

कैसे देखें अपना वेट

5 फुट के लिए 45.5 किलो वजन बहुत सही है। इसके बाद जितने इंच आपके हाइट के बढ़ते जाएं वजन में 2:3 किलो जमा कर लें तो आपके शरीर का सही पैमाना निकलकर सामने आ जाएगा।

यदि आपका वेट 70 किलो है व हाइट 5 फुट 2 इंच तो आप हद से ज्यादा मोटे हैं। आपका बीएमआई 28.4 है। यदि अभी नहीं कंट्रोल नहीं किया तो परेशानी हो सकती है। लेकिन यदि आपका वेट तो 70 किलो है लेकिन हाइट 5 फुट 7 इंच है तो आप थोड़े से मोटे हैं। आपका बीएमआई 24.2 है। बस दो-चार किलो वेट कम करने से ही काम चल जाएगा। इसी प्रकार यदि आपका वेट तो 70 किलो है लेकिन हाइट 5 फुट 9 इंच है तो आपका शरीर सुडौल की श्रेणी में आता है। आपका बीएमआई 22.9 है। इसे बनाए रखने के लिए आप प्रयासरत रहें। वेट किलोग्राम में व हाइट से.मी. में मापा जाता है।

पानी कितना जरूरी आपके लिए

यदि आपके शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा तो सैल आपके खून को खींचेंगे जिससे आपका दिल सही ढंग से कार्य नहीं कर पाएगा। किडनी आपके खून को साफ नहीं कर पाएगी। किडनी के कार्य बढ़ने से वह लीवर पर अतिरिक्त भार डालेगी। जिससे आपको अतिरिक्त थकान, अपनी उम्र से बड़े दिखना, झुर्रियां यूरिन प्राब्लम व अन्य कई बीमारियों के होने की आशंका भी बढ़ जाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: