HomeHealth Health

व्यायाम से लौट सकती है चेहरे की कोमलता

हर किसी के जीवन में एक समय ऐसा जरूर आता है जब त्वचा की कुदरती चमक और लचीलापन धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। अचानक वजन घटाना आपकी जीवन शैली आपकी उम्र आहार में पोषक तत्वों की कमी आदि। इन सभी कारणों से अपने कारण को जानकर आप अपनी त्वचा की उचित देखभाल कर सकते हैं।

दरअसल त्वचा के कोश उम्र बढ़ने के साथ साथ निस्तेज और निष्क्रिय होते जाते हैं। लेकिन उचित देखभाल और व्यायाम से ये कोश दोबारा सक्रि य और जीवित हो उठते हैं।

चेहरे और गले की झुर्रियां उचित और नियमित व्यायाम से दूर हो सकती हो सकती है। लेकिन उचित देखभाल के लिए जरूरी है त्वचा को सही पोषण देना और उसकी कुदरती नमी लौटाना। इसके लिए दिन मे दो बार त्वचा पर माइस्चराइजिंग क्रीम लगाना जरूरी होता है। इसके अलावा कुछ आवश्यक व्यायाम भी त्वचा की कोमलता और कसाव बनाए रखने में मदद करते हैं।

एक्सरसाइज करें

यहां बताई जा रही एक्सरसाइज गले की ढीली त्वचा और झुर्रियों को दूर करने में मददगार साबित होगी। इतना ही नहीं त्वचा की मांसपेशियों की टोनिंग भी करेगी।

1. जमीन या कुर्सी पर सीधी बैठ जाए। अपना सिर पीछे ले जाकर आसमान की ओर देखें। अपने होंठ बंद रखे और अपने मुंह को इस प्रकार चलाएं जैसे च्यूगंम चबा रहे हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके गले की और उसके आसपास की मांसपेशियां काम कर रही है। इस क्रिया को कम से कम पांच बार दोहराएं।

२. जमीन या कुर्सी पर सीधी बठ जाएं और आसमान की ओर देखें। अपने होठों को बंद रखें और आराम की मुद्रा में रहे। बहुत ज्यादा खिचांव या कसाव न महसूस करें । अब अपने होंठों को इस प्रकार सिकोड़े और फिर खीचें जैसे आप छत या आसमान को चूमना चाहते हैं। अपने होठों को सिकोड़ कर मन में दस तक गिने फिर आराम की मुद्रा में आएं और अपना सिर वापस सीधा करें। ऐसा पांच बार करें।

३. बैड पर सीधी लेट जाएं। अपना सिर बैड के किनारे पर जमीन की ओर लटकाएं। अब धीरे-धीरे अपना सिर ऊपर उठाएं और दस तक गिनते हुए अपने पंजे को देखने की कोशिश करें। फिर आराम की मुद्रा में आए और अपना सिर फिर उसी अवस्था में लाएं। इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं।

४.सीधे बैठ जाएं अपना चेहरा सामने रखें। अपने होठ खोलते हुए अपने दांतांे को एक दूसरे से सटाकर रखें और अपने जबड़ांे से अलग होते हुए महसूस हो। एक बार जबड़ों को फैलाएं और एक बार उन्हें सिकोड़ने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
pramod
Sunday, 23rd Mar 2008, 17:21
Burn by kerosine on the face,neck,both hands & fingers ears . Problem is that hands & fingers does not move properly . And i want to develop her skin naturally without any scar . So please tell me any treatment