HomeNewsMetrosIndore Indore

नौलखा से ही चलाना होंगी अंतरराज्यीय बसें

इंदौर. इंदौर से शुरू होने वाली अंतरराज्यीय बसें अब नौलखा स्टैंड से ही चलाना होंगी। छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के अवैध स्टैंडों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है।

निजी बसों के संचालन के लिए नगर निगम द्वारा विकसित नौलखा स्टैंड वीडियो कोच का पार्किग स्थल बनकर रह गया है। अंतरराज्यीय बसों का संचालन यहां से शुरू होने पर छोटी ग्वालटोली क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या भी हल हो जाएगी। पटेल प्रतिमा चौराहा और झाबुआ टॉवर से लंबी दूरी की लगभग पचास वीडियो कोच रवाना होती हैं। ये बसें शाम पांच बजे पहले से खड़ी होना शुरू हो जाती हैं।

एक बस रवाना होने से पहले ही दूसरी पहुंच जाती है। यह सिलसिला लगभग दस बजे तक चलता है। दोनों जगह बसें चलाने के लिए नोटिफाइड नहीं है फिर भी आरटीओ ने कभी कड़ा कदम नहीं उठाया। पुलिस भी मूक बनी रहती है। जिला प्रशासन ने कुछ साल से यहां से बस संचालन रोकने के प्रयास किए थे लेकिन ट्रेवल्स संचालकों के प्रभाव के कारण कामयाबी नहीं मिली। 25 अक्टूबर को भी कलेक्टोरेट में हुई बैठक में इन्हें प्रतिबंधित करने का निर्णय हुआ था लेकिन अमल कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। कलेक्टर विवेक अग्रवाल इसे लेकर फिर बैठक बुलाने की बात कहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: