इंदौर. सोमवार दोपहर सेंट उमर हायर सेकंडरी स्कूल की बस (एमपी क्९ एस ८१८८) के इंजन से धुआं निकलने लगा। बस एमवाय अस्पताल के गेट तक पहुंची ही थी कि रेडिएटर का ढक्कन निकल गया और देखते ही देखते पूरी बस में धुआं भर गया। बच्चों ने घबरा कर शोर मचाया कुछ ने तो बस के कांच भी फोड़ना दिए तब जाकर ड्राइवर ने बस रोकी।
बस में पहली से नौंवी कक्षा के लगभग ८0 बच्चे थे। बस रुकते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। शिक्षिका ने पानी खोजा और ड्राइवर ने रेडिएटर में पानी डाला। पैंतालीस मिनट बाद स्कूल फोन कर दूसरी बस मंगवाई गई।