काली मिर्च खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि वजन घटाने में भी काफी मदद करती है। ताइवान में हुए एक शोध के अनुसार काली मिर्च में मौजूद कम्पाउंड कंपससिन का एक्शन फैट सैल्स को खुद ही खत्म करने पर मजबूर करता है। इस कंपाउंड से ही मिर्ची को इसका खास फ्लेवर मिलता है।
काली मिर्च बॉडी का मेटाबालिॅक रेट बढ़ाती है। इस रेट के बढ़ने से वजन घटता है। इसका मतलब है कि अगर वजन घटाना हो तो अन्य तरीकों के साथ आप काली मिर्च को भी अपने खाने में शामिल करें।