News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़मैं सचिन को अपने से बेहतर खिलाड़ी मानता हूं और उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। यह कहना है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और आईसीएल में लाहौर बादशाह की टीम के कप्तान इंजमाम उल हक का। इंजमाम ने कहा कि सचिन को मैच फिनिशर नहीं कहा जाता, लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। ऑस्ट्रेलिया में अगर इंडिया ने फतह हासिल की है तो वह सचिन की वजह से की है। जब उनसे पूछा गया कि आप भी मैच विनर माने जाते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं नंबर 5 या 6 पर बैटिंग करने जाता हूं जहां से मैच में नॉट आउट लौटना आसान होता है, लेकिन दुनिया का कोई भी सलामी बल्लेबाज बता दीजिए जो मैच जिता कर लौटता हो। सचिन एक ग्रेट प्लेयर है और रहेगा।
शोएब मलिक कप्तानी के काबिल नहीं :
पाक टीम के कप्तान शोएब मलिक के बारे में इंजमाम ने कहा कि जो खिलाड़ी अपनी जगह के बारे में चितिंत हो वो टीम की कप्तानी क्या करेगा। उन्होंने कहा कि शोएब की जगह मोहम्मद यूसुफ या फिर युनुस खान को टीम की कमान सौंपनी चाहिए क्योंकि वही खिलाड़ी टीम को संभाल सकते है जिसका खुद का प्रदर्शन शानदार हो।
बॉब की मौत का सदमा आज भी है:
पाक के पूर्व कोच बॉब वुल्मर की डेथ मेरे लिए आज भी एक बुरे सपने से कम नहीं है। बॉब और मैने 3 साल तक साथ काम किया और एकदम से उनका चला जाना दुखदायी रहा।
निराश हो कर क्रिकेट छोड़ी: इंजमाम ने कहा कि जब क्रिकेट में मेरा पैशन खत्म हो गया तो मैने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसका दूसरा कारण वल्र्ड कप की हार भी रही।
लाहौर मे बैटिंग अकादमी खोलूंगा: क्रिकेट से इतना कुछ मिला है कि मैं अपना अनुभव खिलाड़ियों में बांटने के लिए एक बैटिंग अकादमी खोलूंगा।
धोनी एक बहादुर कप्तान हैं: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए इंजी ने कहा कि यह लड़का काफी बहादुर है। मुझे लगता है कि कुंबले के बाद टेस्ट टीम की कमान भी धोनी को दे देनी चाहिए।
बिना वजह आलोचना से गुस्सा आता है: इंजमाम ने स्वीकार किया कि जब बिना किसी वजह से उनकी टीम की आलोचन की जाती थी तो उन्हें काफी गुस्सा आता था। इंजी ने कहा कि पाक क्रिकेट के खिलाफ मीडिया में जानबूझ कर हमेशा ही बढ़ा-चढ़ा कर लिखा गया।