HomeHealth Health

दिल के लिए पीएं तीन कप चाय

लंदन दिल के रोगों से बचने के लिए महिलाओं को वैज्ञानिकों की नई सलाह है- एक दिन में कम से तीन कप चाय लें। हालांकि पुरुष कितनी भी चाय पिएं, उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। ‘डेली मेल’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल रिसर्च के वैज्ञानिक चाय नहीं पीने वाली महिलाओं और दिन में तीन कप या उससे अधिक चाय पीने वाली महिलाओं के बीच तुलनात्मक अध्ययन से इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि चाय पीने से धमनियों में वसा और कोलेस्ट्राल कम जमा होता है, जिससे हृदय रोग की आशंका कम हो जाती है।

ऐसे हुआ अध्ययन :

शोधकर्ताओं ने 73 वर्ष औसत आयु के 2,613 पुरुषों और 3,984 महिलाओं में अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैरोटिड धमनी (आर्टरी) की जांच की। चाय नहीं पीने वाली 45 फीसदी महिलाओं में और तीन कप या उससे अधिक चाय रोजाना पीने वाली 33.7 प्रतिशत महिलाओं में ब्लाकेज पाया गया।

फायदे की चाय :

हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाओं को भी चाय से फायदा होता है। ऐसा माना जा रहा है कि चाय महिला हारमोन ऑस्ट्रोजेन की मदद करती है, जिसके कारण हृदय संबंधी समस्याओं से उनका बचाव हो जाता है। हालांकि पुरुषों को चाय से फायदा न होने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: