HomeNewsNational National

कैमरे पर प्रेमिका के सामने किया सुसाइड

तिरूवनंतपुरम. ‘ये इश्क नहीं आसां.. इक आग का दरिया है और डूब कर जाना है।’ यहां एक 20 वर्षीय युवक वी.एस. कार्तिक ने अपनी प्रेमिका के साथ बिगड़ते रिश्तों से परेशान होकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इतना ही नहीं, अपनी जिंदगी का खात्मा करते वक्त कार्तिक ने प्रेमिका को ही अपनी मौत का गवाह बनाया।

यह घटना यहां एक कॉलेज के छात्रावास की है। शुक्रवार को जब कार्तिक अपने छात्रावास के कमरे से प्रेमिका के साथ इंटरनेट पर बातचीत कर रहा था, तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। पहले से परेशान चल रहे कार्तिक ने बातचीत के दौरान लिखा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। प्रेमिका ने कार्तिक को ऐसा करने से रोका। लेकिन कार्तिक पर इस संदेश का कोई असर नहीं हुआ।

असहाय प्रेमिका कुछ न कर सकी

कार्तिक ने अपने कंप्यूटर में लगे वैब कैमरे को छत पर लगे पंखे की ओर करते हुए खुद को फांसी लगाकर खत्म कर लिया। इस दौरान उसकी असहाय प्रेमिका सबकुछ देखते हुए भी कुछ न कर सकी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: