News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़बीसीसीआई के पूर्व मुखिया और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आई.एस. बिंद्रा को आईसीसी का मुख्य सलाहकार बनाया गया है। बीसीसीआई के दबदबे के चलते ही आईसीसी में मुख्य सलाहकार की स्पेशल पोस्ट पहली बार संभवत: बिंद्रा के लिए ही क्रिएट की गई है।
सोमवार को दुबई में आईसीसी की मीटिंग में साउथ अफ्रीका के इम्तियाज पटेल को सीईओ नियुक्त किया गया। बिंद्रा सीईओ की दौड़ में सबसे आगे थे, लेकिन उनकी 60 साल से ज्यादा उम्र आड़े आ गई। बोर्ड के संयुक्त सचिव एम.पी पांडव ने बताया कि बिंद्रा दिल्ली से ही सारा कामकाज देखेंगे।