लंदन. स्वीडन के वैज्ञानिकों ने एक नए जीन का पता लगाया है जो अनावश्यक कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम करता है और एथ्रोसिरोसिस बीमारी के प्रति शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
‘साइंस डेली के अनुसार यह अध्ययन ‘कारोलिंसका इंस्टीट्यूट’के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा चूहों पर किए गए शोध पर आधारित है।
अनुसंधानकर्ताओं के समूह ने 37 जीनों के मध्य संबंधों की भी पहचान की है जो कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है जिससे लाभदायक परिणाम सामने आये हैं।
इंस्टीट्यूट के अनुसंधानकर्ता जॉन ब्योर्कग्रेन ने बताया ‘‘हमारे शोध ने एथ्रोसिरोसिस बीमारी को रोकने लक्ष्य तय किया था जिसमें हम सफल हुए हैं। अब इस बीमारी का स्थायी निदान हो सकता है। अब हमारे पास इस बीमारी से लड़ने के लिए बहुत औजार और जानकारी उपलब्ध है जिससे इसे नियंत्रित किया जा सकता है।’’