HomeNewsNational National

सबरजीत की घरवालों ने दी आत्महत्या की धमकी

अमृतसर. पाकिस्तान सरकार द्वारा सबरजीत की फांसी की सजा की घोषणा के बाद से ही सबरजीत के घर वाले गहरे सदमें में हैं। बीतते समय के साथ उनकी चिंता और बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सबरजीत को फांसी होती है तो उनका पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा। उल्लेखनीय है कि एक साल केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए सबरजीत की बहन दलजीत ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

सबरजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर ने कहा है कि जैसे कश्मीर सिंह को छोड़ा है वैसे ही मेरी पति को भी छोड़ा जाना चाहिए। इधर शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने सबरजीत के फांसी की सजा की घोषणा पर चिंता व्यक्त की है।

सुखवीर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस सिलसिले में मुशर्रफ से स्वंम बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को हर हथंकडा अपनाकर सबरजीत सिंह को छुड़ाने की कोशिश करनी चाहिए।

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री अंसर ब्रुने जब कश्मीर सिंह को छोड़ने अटारी बार्डर पर आए थे तो उन्होंने कहा था कि वे सबरजीत के केस को देखेंगे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने सबरजीत पर देश में बम ब्लास्ट का आरोप लगाते हुए उसे सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि 1990 में सबरजीत सिंह गलती से शरहद पार चला गया था ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: