bhaskar Web English
HomeNewsNational National

शिवानी हत्याकांड केस में फैसला आज

नई दिल्ली. 9 सालों के बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई है जिसका शिवानी के घर वालों ने बेसब्री से इंतजार किया। इस हत्याकांड में आज सीनियर आईपीएस आर. के. शर्मा और 5 आरोपियो के किस्मत का फैसला होगा। आर. के. शर्मा का नाम बतौर मुख्य अभियुक्त लिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले 9 सालों में इस केस में 209 गवाहों की पेशी हुई जिसमें 51 अपने बयान से मुकर गए। अदालत पुलिस के सारे सबूतों, सरकारी पक्ष के सारे आरोपों और बचाव पक्ष की दलीलों के बीच आज फैसला सुनाने जा रही है।

गौरतलब है कि इंडियन एक्सप्रेस की पत्रकार शिवानी भटनागर की 23 जनवरी 1999 को पटपड़गंज के नवकुंज अपार्टमेंट स्थित उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। जिस वक्त उनकी हत्या हुई वह घर पर अकेली थीं। हत्या की वारदात में रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू और हैंडल वाले तवे का इस्तेमाल किया गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवानी को जख्मी हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: