HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

मुंबई : भायखला में आग से नौ की मौत

मुंबई. महानगर के उपनगरीय इलाके भायखला के रेतीवाला इंडस्ट्रियल एस्टेट के एक भवन में लगी आग से नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

बताया गया है कि सोमवार को यहां एक फैक्ट्री भवन में आग लगी और यह आग परफ्यूम के कमरे से शुरू हुई। पहले आग तीसरी मंजिल पर लगी और धीरे-धीरे आग चौथे और फिर तकरीबन पूरे भवन में फैल गई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि परफ्यूम में इस्तेमाल होने वाले स्पिरिट के कारण आग फैली है। पुलिस ने एक व्यवसायी बलजीत गांधी पर मामला दर्ज किया है और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा भी कर दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: