HomeNewsNational National

सरबजीत को बचाने के लिए कोशिशें जारी

नई दिल्ली. पाकिस्तान द्वारा सरबजीत की फांसी का फरमान जारी कर दिए जाने के बाद भारत की तरफ से उसे राहत दिलाने की कोशिशें जारी हैं। वहीं, सरबजीत के परिवार वालों की ओर से दबाव बढ़ता जा रहा है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरबजीत को फांसी से बचाने के लिए पाक सरकार के साथ बातचीत जारी है और भारत अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है।

दूसरी ओर, भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भी इस मामले में पाक से बातचीत करते हुए सरबजीत के प्रति नरम रवैया अपनाने की अपील की है।

गौरतलब है कि भारतीय इंटेलीजेंस से जुड़े होने और पाक में बम धमाकों को अंजाम देने का दोषी पाते हुए पाक ने सरबजीत सिंह को माफी न देते हुए उसकी फांसी का फरमान जारी कर दिया है। संभवत: 1 अप्रैल को सरबजीत को फांसी दी जा सकती है।

संबंधित खबरें
* सबरजीत की घरवालों ने दी आत्महत्या की धमकी
* रब ही रिहा कराएगा मेरे पति को
* पाक अखबारों ने की रिहाई की तरफदारी
* पीड़ित परिवार से सरबजीत को मिल सकती है माफी
* सरबजीत के लिए छोड़ने पड़ेंगे पाक कैदी?
* दलबीर को राहुल ने दिया दिलासा
* सरबजीत की फांसी : भारत ने साधा पाक से संपर्क
* सरबजीत की फांसी तय, क्या एक अप्रैल?





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: