हैदराबाद/रायपुर. सुरक्षा बलों ने आंध्र प्रदेश में माओवादियों और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को ढेर करने में सफलता प्राप्त की।
आंध्र प्रदेश में पुलिस ने एनकाउंटर की कार्रवाई में खम्माम जिले में 12 माओवादियों का खात्मा किया।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को बीजापुर में ढेर कर दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में फिलहाल किसी सुरक्षा जवान की मौत का समाचार नहीं है।