नोएडा. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के एक वरिष्ठ अधिकारी की सेक्टर 62 में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सेल के डिप्टी मैनेजर आर के आनंद आज सुबह साढ़ नौ बजे दफ्तर के लिए अपनी कार में जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने सड़क पर ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
अस्पताल के रास्ते में आनंद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए अभियान छेड़ दिया है और बताया है कि आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच होने की सूचना है।