मास्को. इगोर वोडियन का मानना है कि अब वोडका औरतों के लिए नुकसानदायक नहीं है। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे पहले रसियन जिन्होंने औरतों के लिए स्पेशल ड्रिक बनाया है। एक ऐसा ड्रिंक जिसका लुफ्त औरतें आसानी से बिना किसी नुकसान के उठाया जा सकता है।
एक तरफ तो इगोर वोडियन अपने इस नए ड्रिंक को लेकर इतने उत्साहित हैं वहीं दूसरी तरफ यह ड्रिंक डाक्टरों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। डाक्टरों को लगता है कि इस नए लेडिज वोडका के बाजार में आने के ज्यादा औरतें शराब पियेगीं। गौरतलब है कि रुस पहले से ही शराबियों की समस्या से जूझ रहा है। रुस में अभी 25 लाख रजिस्टर्ड शराबी हैं लेकिन वास्विकता में संख्या चारगुनी है ।