HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

संजय, मान्यता पर केस दर्ज, नोटिस जारी

मुंबई. बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और उनकी नवविवाहिता पत्नी मान्यता की शादी को लेकर संजय दत्त पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बांद्रा कोर्ट ने संजय दत्त को नोटिस जारी कर दिया है।

मान्यता की मेराज के साथ पहली शादी को तवज्जो देते हुए कहा गया है कि संजय दत्त और मान्यता की शादी वैध नहीं है और इस मामले में संजय दत्त के खिलाफ गैर कानूनी तौर पर एक महिला के साथ रहने का मुकदमा चलाया जा सकता है। फिलहाल धारा 194 और 195 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बांद्रा कोर्ट ने संजय दत्त को नोटिस जारी कर दिया है और उन्हें 1 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। गौरतलब है कि गोवा में कोर्ट मैरिज को लेकर मान्यता द्वारा दाखिल किए गए दस्तावेजों को फर्जी करार दिया जा चुका है।

संबंधित खबरें
* संजय-मान्यता: धर्म परिवर्तन न करने पर शादी गैरकानूनी
* 'संजू-मान्यता शादी में अधिकारी गलत'
* शादी पर संजू-मान्यता का यू-टर्न
* मान्यता को मिला और समय
* प्रमाणपत्र पर मान्यता को नोटिस
* 'वैधानिक नहीं संजू-मान्यता की शादी'
* संजु की शादी को कैसे मिली मान्यता





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: