HomeNewsNational National

दलबीर ने की सोनिया से मुलाकात

नई दिल्ली. अपने भाई सरबजीत सिंह की पाकिस्तान से रिहाई और फांसी की माफी के लिए दलबीर कौर ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उनसे मामले में दखल देने की गुहार लगाई।

दलबीर कौर के मुताबिक सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी से सरबजीत के मामले पर बात की है।

सोनिया से मुलाकात के बाद दलबीर कौर ने कहा उन्होंने मुझे अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। कौर ने कहा कि सोनिया ने मुझे भरोसा दिलाया है कि भारत सरकार सरबजीत मामले को पाकिस्तानी सरकार के समक्ष शीर्ष स्तर पर उठाएगी।

दलबीर कौर ने रेल मंत्री लालूप्रसाद यादव और विदेश मंत्री मुखर्जी से भी मुलाकात की। दलबीर ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मिलने के लिए समय मांगा है।

संबंधित खबरें
* सरबजीत को बचाने के लिए कोशिशें जारी
* सबरजीत की घरवालों ने दी आत्महत्या की धमकी
* रब ही रिहा कराएगा मेरे पति को
* पाक अखबारों ने की रिहाई की तरफदारी
* पीड़ित परिवार से सरबजीत को मिल सकती है माफी
* सरबजीत के लिए छोड़ने पड़ेंगे पाक कैदी?
* दलबीर को राहुल ने दिया दिलासा
* सरबजीत की फांसी : भारत ने साधा पाक से संपर्क
* सरबजीत की फांसी तय, क्या एक अप्रैल?





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: