इम्फाल. भारत के उत्तरपूर्वी राज्य मणिपुर में अलगाववादियों ने सोमवार रात को तीन अलग-अलग हमलों में करीब 11 मजदूरों की हत्या कर दी है। मरने वाले सात मजदूर उत्तर प्रदेश के बताए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इम्फाल के नजदीक मयाई लांबी में सोमवार रात सड़क किनारे सात लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। एक अन्य घटना में मयाई लांबी से कुछ ही दूरी पर आतंकवादियों ने एक और व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी।