HomeNewsNational National

दलाई की शांति की अपील, अन्यथा पद छोड़नॆ की ध‌म‌की

धर्मशाला: गुरु दलाई लामा ने कहा है कि अगर तिब्बत में और हालात बिगड़े तो वे तिब्बत के प्रमुख नेता का पद छोड़ देंगे। उन्होंने चीन के स्वयं को अशांति का कारण ठहराए जाने के आरोप से इंकार किया है।

तिब्बत के निर्वासित नेता ने कहा, अगर वहां हालात नियंत्रण से बाहर हुए तो उनके सामने त्यागपत्र के अतिरिक्त और कोई विकल्प नहीं बचेगा।

उन्होंने धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उनके पास छुपाने को कुछ नहीं है। अगर चीन को ऐसा लगाता है कि यह हिंसा उनके कारण हो रही है तो वह जांच कराए। वे निर्वासित सरकार के विभिन्न कार्यालयों के साथ उनसे जुड़ी हर चीज की छानबीन करने को स्वतंत्र है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: