HomeNewsNational National

गोवा के मुख्यमंत्री ने दी पीएम को सफाई

नई दिल्ली. गोवा में राजनीतिक रंग लेते जा रहे ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट हत्याकांड के मामले में मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत करवाया।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कामत ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि गोवा सुरक्षित स्थान है और वहां के लोग अच्छे हैं। कामत के साथ गोवा से सांसद शांताराम नाइक और फ्रांसिस्को सारडिन्हा भी थे।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट की मां फिओना ने कुछ दिन पहले गोवा के गृहमंत्री और पुलिस प्रमुख पर नशे के सौदागरों से साठगांठ का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया था। उसके बाद गृहमंत्री रवि नाइक ने फिओना के आय के स्रोत पर सवाल खड़े किए और गोवा सरकार ने केंद्र से फिओना की वीजा अवधि नहीं बढ़ाने की मांग कर दी थी।

कामत ने वीजा प्रकरण पर सवाल को टालते हुए कहा कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता मामले को सही ढंग से संभालना है। शनिवार को जर्मन महिला से छेड़छाड़ के मामले में मुख्यमंत्री ने बताया कि पीड़ित द्वारा बताए विवरण के आधार पर पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

डाक्टर के निलंबन की मांग : पणजी में ‘उत्त गोअनकारा’ नामक एनजीओ ने गोवा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डा. सिल्वानो डायस सपेको को स्कारलेट के पोस्टमार्टम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने की मांग की है।

संबंधित खबरें
* स्कारलेट मामले के बावजूद ब्रिटिश गोवा पर फिदा
* स्कारलेट केस : इकबाले-जुर्म
* स्कारलेट केस : डिसूजा ने हत्या का जुर्म कबूला
* स्कारलेट केस:मुख्य आरोपी गिरफ्तार
* स्कारलेट केस : मेनयन को नोटिस
* स्कारलेट केस : एक गिरफ्तार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: