HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

इलाहाबाद बैंक ने होम लोन की दरें घटाई

मुंबई. यूको बैंक द्वारा होम लोन दरें कम किए जाने की घोषणा के अगले ही दिन मंगलवार को इलाहाबाद बैंक ने भी अपनी होम लोन दरें 0.25 फीसदी तक घटा दीं।

यह कटौती 20 लाख रुपए तक के फ्लोटिंग व फिक्स्ड लोन के संदर्भ में की गई है। नई ब्याज दरें पहली अप्रैल से लागू होंगी।

बैंक ने एक बयान में कहा है कि यह कमी मार्केट के हालात के मद्देनजर की गई है तथा इससे छोटे व मझौले श्रेणी के ग्राहकों में हाउसिंग लोन की मांग बढ़ने की उम्मीद है। बैंक ने बताया कि उसके पांच वर्ष के हाउसिंग लोन पर न्यूनतम ब्याज दर 9.5 फीसदी तथा पीएलआर से जुड़े 15 से 25 वर्ष के हाउसिंग लोन पर अधिकतम ब्याज दर 10.25 फीसदी होगी।

इलाहाबाद बैंक सितंबर 2007 व फरवरी 2008 में अपनी होम लोन दरों में 1.5 से 1.75 फीसदी तक की कमी पहले ही कर चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: