बेंगलूरु: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा ने मंगलवार को कहा है कि अधिकांश महाराष्ट्रियन मनसे की उत्तर भारतीयों के खिलाफ चलाई गई मुहिम को सही नहीं मानते। उनका विश्वास है कि भारत सभी भारतीयों के लिए है।
हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद त्यागने वाले कृष्णा ने कहा, इस मामले में मनसे के रुख का समर्थन करने वालों की संख्या अधिक नहीं है।राज ठाकरे की मनसे पार्टी ने पिछले माह यूपी-बिहार के लोगों को निशाना बनाते हुए उनके द्वारा मुंबई में की जाने वाली छठ पूजा का विरोध किया था।
उन्होंने महाराष्ट्र के कार्यकाल में मिली आजादी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें यूनिवर्सिटी के कुलपतियों का चयन करते वक्त किसी प्रकार के राजनीतिक दबाव का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने अपने तीन साल के कार्यकाल में 10 के करीब कुलपति नियुक्त किए।