HomeNewsNational National

भारत ने अभी तक संपर्क नहीं साधा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा है कि उसे सरबजीत सिंह को माफ किए जाने संबंध में भारत सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक संपर्क नहीं साधा है। सरबजीत को कथित रूप से पाक में आतंकी हमला करने के आरोप में दोषी पाया गया है। उसे 1 अप्रैल को फांसी दी जाएगी।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री जावेद इकबाल चीमा ने कहा कि सरबजीत को माफी दिए जाने को लेकर भारत सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक संपर्क नहीं साधा गया है। उसकी दया याचिका राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने खारिज कर दी है।

चीमा ने कहा, उनकी जानकारी के अनुसार सरबजीत को 1 अप्रैल को फांसी दी जानी है। उधर, सूत्रों ने कहा कि सरबजीत को फांसी दिए जाने के संबंध में पाक अधिकारियों ने कोई भी सूचना भारत सरकार को अब तक नहीं दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: