नई दिल्ली: 9 साल पुराने शिवानी भटनागर हत्याकांड में दोषी करार दिए गए निलंबित आईपीएस अधिकारी आरके शर्मा फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील करेंगे। शर्मा के वकील एसपी मिनोचा ने कहा कि वे निश्चित तौर पर इस निर्णय के खिलाफ अपील करने जा रहे हैं।
हालांकि उन्होंने अपील के संभावित आधारों के बारे में कुछ नहीं कहा है। इससे पहले एक फास्ट ट्रेक कोर्ट ने शर्मा और अन्य तीन को शिवानी की हत्या में दोषी पाया था। शिवानी इंडियन एक्सप्रेस में पत्रकार थीं। उनकी 23 जनवरी 1999 को हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने इस मामले में हरियाणा कैडर के आईपीस अधिकारी शर्मा को मुख्य षड़यंत्रकारी माना है।
संबंधित खबरें
* 9 साल में न्याय : शर्मा शिवानी का कातिल करार