HomeNewsNational National

सरबजीत को माफ करें, भारत का आधिकारिक अनुरोध

इस्लामाबाद: भारत ने मंगलवार को सरबजीत सिंह को माफ करने के लिए पाकिस्तान से आधिकारिक अनुरोध किया है। उसे 1 अप्रैल को फांसी पर चढ़ाया जाएगा। पाक स्थित भारतीय उच्चयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरबजीत को जिस आरोप में फांसी दी जा रही है उससे दोनों देशों के बीच बना परस्पर विश्वास का वातावरण बिगड़ सकता है।

पाक ने की पुष्टि: पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता मोहम्मद सादिक ने कहा कि भारत ने सरबजीत को माफ किए जाने के लिए आधिकारिक अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय ने इस अनुरोध को संबंधित मंत्रालय तक पहुंचा दिया है।

ये मंत्रालय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय से जुड़े हैं। यह अनुरोध मंगलवार को किया गया था। इसके बाद दोनों देश इस बारे में चर्चा कर रहे हैं।



संबंधित खबरें
* भारत सरकार ने अभी तक कोई संपर्क नहीं साधा
* दलबीर ने की सोनिया से मुलाकात
* सरबजीत को बचाने के लिए कोशिशें जारी
* सबरजीत की घरवालों ने दी आत्महत्या की धमकी
* रब ही रिहा कराएगा मेरे पति को
* पाक अखबारों ने की रिहाई की तरफदारी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: