HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

धूप ने लोगों को तपाया

भोपाल. प्रदेश में दिनोदिन सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। तीन दिनों से राजधानी के तापमान में उछाल का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शहर में दिन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मार्च में पहली बार अधिकतम तापमान ने 38 डिग्री के आंकड़े को छुआ है। धूप की तपिश से बचने के लिए अधिकतर वाहन चालक कैप और चश्मे लगाए नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच अधिक था। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान होशांगाबाद और दतिया में 40-40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: