HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सीआईडी टीम गाडरवारा गई

भोपाल. गाडरवारा में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या की वारदात की जांच करने के लिए सीआईडी की पांच सदस्यीय एक टीम वहां भेजी गई है। इस मामले में नरसिंहपुर एसपी बीके श्रीवास्तव का तबादला हो सकता है। इस घटना में लूट की संभावना नहीं है और हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। सोमवार को हुई इस दिल दहलाने वाली घटना में शिक्षक किशोर तिवारी की पत्नी मंजूलता, बेटे नमन, जबलपुर से आए ससुर मनमोहन, सास ज्ञानवती और नौकरानी की हत्या कर दी थी। उस वक्त श्री तिवारी स्कूल गए हुए थे। बदमाश उनके घर से कोई भी नकदी या जेवर नहीं ले गए हैं।

जांचम ें यह बात सामने आई है कि हत्या रंजिश के पीछे की गई हैं। इस मामले में एसपी बीके श्रीवास्तव पर गाज गिर सकती है। श्री श्रीवास्तव इससे पहले हुए तबादला आदेश पर स्थगन ले आए थे। इस कारण शासन उनके मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।

ध्यान रहे कि हत्याकांड के बाद गुस्साई जनता ने आगजनी और थाने पर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में टीआई आदिल कुरैशी को लाइन हाजिर किया जा चुका है। घटना के बाद भोपाल से सीआईडी की टीम वहां गई है। इसमें डीएसपी समीर यादव और चार इंस्पेक्टर शामिल हैं। यह लोग जांच में जिला पुलिस की मदद करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: