HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पंप से पेट्रोल नदारद

भोपाल. राजधानी में मंगलवार को अचानक पेट्रोल की किल्लत हो गई। शहर के करीब आधे पेट्रोल पंपों पर सुबह से पेट्रोल नहीं है के बोर्ड टंग गए। कहा जा रहा है कि तेल कंपनियां अपना घाटा कम करने के लिए कम पेट्रोल सप्लाई कर रही हैं। शहर में पेट्रोल की किल्लत तो एक सप्ताह से महसूस हो रही थी।

कोलार रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर सोमवार को पेट्रोल नहीं था। लालघाटी, मिसरोद, बायपास रोड और शहर के दूरस्थ क्षेत्रों के अन्य पेट्रोल पंप पर भी पिछले एक सप्ताह के दौरान दो से तीन बार पेट्रोल समाप्त हो चुका है। मंगलवार को भोपाल जिले के 84 पंप में से करीब चालीस पंप पर पेट्रोल नहीं था। दैनिक भास्कर संवाददाता ने शहर के करीब 25 पंपों का मुआयना किया तो इनमें से एक दर्जन में पेट्रोल नहीं मिला।

क्या है वजह

पंप संचालकों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ने के कारण तेल कंपनियों का घाटा बढ़ता जा रहा है। जब एक बैरल तेल का दाम सौ डालर था, तब एक लीटर पेट्रोल पर घाटा 16 रुपए था। एक बैरल तेल का दाम बढ़ कर 110 डालर होने पर यह घाटा बढ़ कर 22 रुपए पर पहुंच गया। निजी कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के पेट्रोल के दाम में भी 13 रुपए का अंतर है। तेल कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार लोगों ने निजी कंपनियों के पंपों से पेट्रोल लेना बंद कर दिया है, इस कारण भी अन्य पंपों पर मांग का दबाव बढ़ा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: