bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पीएससी परीक्षा में होशंगाबाद चमका

इंदौर. राज्य लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2005 में होशंगाबाद के परीक्षार्थियों ने शुरुआती दोनों स्थान हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। टॉप टेन में होशंगाबाद की प्रियंका पालीवाल व अभिषेक दुबे क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि इंदौर की माया अवस्थी नौवें स्थान पर रही। हरदा के संदीप कुमार सोनी ने सातवां स्थान हासिल किया। इस परीक्षा में 228 पद थे जिनमें से 38 डिप्टी कलेक्टर तथा 27 डीएसपी वर्ग के थे।आयोग के रेसीडेंसी स्थित कार्यालय में मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोग के उपसचिव निर्मल उपाध्याय ने परीक्षा परिणाम लगाए, इसके साथ ही आयोग की वेबसाइट पर भी परिणाम जारी कर दिए गए।

डिप्टी कलेक्टर व डीएसपी के अलावा वाणिज्यिककर अधिकारी के पांच, जिला आबकारी अधिकारी के चार, जिला पंजीयक सहायक संचालक, अधीक्षक जिला जेल, सहायक श्रम अधिकारी के एक-एक, जिला सेनानी नगर सेना के तीन, मप्र वित्त एवं लेखा सेवा के चार पद थे।

वाणिज्यिक कर इंस्पेक्टर के पद के लिए 133 तथा उपपंजीयक पद के लिए 10 उम्मीदवारों का चयन हुआ। परीक्षा में सागर के आदेश राय, गुना के नरोत्तम प्रसाद भार्गव और रायपुर की निधि राजपूत क्रमश: तीसरे, चौथे तथा पांचवें स्थान पर रही। 24 सितंबर 2006 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 2,05,317 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 3,106 मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। साक्षात्कार के लिए 661 परीक्षार्थियों को चुना गया था। ये साक्षात्कार शनिवार को ही समाप्त हुए।

ये हैं टॉप टेन

प्रियंका पालीवाल (होशंगाबाद), अभिषेक दुबे (होशंगाबाद), आदेश राय (सागर), नरोत्तम प्रसाद भार्गव (गुना), निधि राजपूत (रायपुर), निमिषा जायसवाल (सागर), संदीप कुमार सोनी (हरदा), रिंकेश कुमार वैश्य (भिंड), माया अवस्थी (इंदौर) व भूपेंद्र कुमार गोयल (श्योपुर)।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: