HomeNewsMetrosIndore Indore

10वीं के छात्र ने फांसी लगाई

इंदौर. कक्षा दसवीं के एक छात्र ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। दरवाजा तोड़ने पर परिजन को इसका पता चला। दो दिन पहले उसका जन्मदिन जबकि सोमवार को उसने इंग्लिश का पेपर दिया था।

मेरिट हा.से. स्कूल का छात्र 16 वर्षीय आलेख पिता दिनेश पाठक बजरंगनगर निवासी चाचा राजेश पाठक के यहां रहता था। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। आलेख ने मंगलवार दोपहर 12 से 2.45 के बीच फांसी लगाकर जान दे दी। राजेश पाठक पोलोग्राउंड स्थित विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी शीला पाठक खादी ग्रामोद्योग में सर्विस करती हैं।

सुबह 10.30 बजे दंपति नौकरी पर निकल गए। उनकी बेटी अर्णिका व आलेख घर में थे। अर्णिका ट्रूबा इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई कर रही है। दोपहर 12 बजे वह एक सहेली के यहां पढ़ने गई थी। 2.45 बजे लौटी तो दरवाजे अंदर से बंद मिले। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। बाद में उसने घर के मोबाइल पर कॉल किया जिसे आलेख ने फोन रिसीव नहीं किया।

तब उसे लगा कि आलेख इंटरलॉक लगाकर कहीं चला गया है। अर्णिका ने उसे तलाशा फिर शादीशुदा बड़ी बहन टोनू को मोबाइल लगाया। टोनू ने पति राजेश सोनवाने को मौके पर भेजा। राजेश ने बेडरूम वाले दरवाजे को धक्का दिया जिससे ऊपर वाली चटखनी टूट गई और दरवाजा खुल गया। अंदर आलेख फंदे पर लटका था। तब उन्होंने हीरानगर थाने तथा अन्य परिजन को सूचना दी। टीआई राजेंद्र मालवीय ने घटनास्थल की करीब दो घंटे तक सूक्ष्मता से जांच की, फिर शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। मौके से सूसाइड नोट नहीं मिला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: