HomeNewsMetrosIndore Indore

बदमाश को पकड़ा तो चेन ही निगल ली

इंदौर. महिला की चेन लूटकर भाग रहे बदमाश का लोगों ने पीछा किया तो उसने चेन ही निगल ली। अब चेन निकालने के लिए डॉक्टर मशक्कत कर रहे हैं। संभवत: ऑपरेशन के बाद ही उसे निकाला जा सकेगा।

सोमवार रात 8.30 बजे एरोड्रम रोड पर वेंकटेशनगर निवासी श्रीमती अंजू जैन अपने बेटे के साथ जा रही थीं। तभी एक बदमाश आया और उनकी चेन झपटकर भागने लगा। श्रीमती अंजू के शोर मचाने पर राह चलते लोग बदमाश के पीछे भागे तो उसने पहले तो खूब छकाया लेकिन कुछ देर बाद पकड़ में आ ही गया। उसकी जमकर पिटाई की गई और थाने ले जाया गया।

वहां पुलिसकर्मियों ने उसे चेन देने को कहा तो रुआंसा होकर बोला चेन तो मैंने निगल ली। तत्काल उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां एक्सरे में पता चला कि एक तोला वजनी चेन पेट में काफी नीचे अटकी हुई है। डॉक्टर्स ने हिदायत दी कि उसे केले और पपीते खिलाए जाएं ताकि चेन शौच के साथ बाहर निकल जाए। अगर चेन आंतड़ियों में फंस गई तो ऑपरेशन करना पड़ेगा।

चेन से महंगा ऑपरेशन?

पकड़े गया बदमाश अब्दुल पिता कालिया (22) निवासी आजादनगर है। मंगलवार शाम तक पुलिसकर्मी उसे साथ लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल घूमते रहे लेकिन चेन नहीं निकल सकी। जब पहली बार बदमाश को अस्पताल ले जाया गया तो एक्स-रे का भुगतान भी फरियादी को करना पड़ा। अब सवाल यह है कि अगर उसका ऑपरेशन करना पड़ा तो खर्च कौन वहन करेगा? मौके पर मौजूद कई लोगों ने चुटकियां भी लीं कि चेन की कीमत 10-12 हजार रु. होगी जबकि ऑपरेशन में इससे ज्यादा खर्च होगा। उधर, उसे करीब पपीते के अलावा दो दर्जन केले खिलाए जा चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: