इंदौर. गल्र्स होस्टल में हंगामा करने वाले मेडिकल छात्रों की पहचान मंगलवार को भी नहीं हो सकी। वार्डन किसी छात्र को पहचान नहीं पा रहे हैं और छात्रों ने भी कुछ कहने से इंकार कर दिया है। परीक्षा के मद्देनजर ए ब्लॉक के 13 छात्रों पर भी कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई है।
शनिवार-रविवार की रात मेडिकल के कुछ छात्रों ने शराब के नशे में गल्र्स होस्टल में घुसकर हंगामा किया था। पीआरओ डॉ. अनीता मूथा का कहना है पुष्टि नहीं होने तथा परीक्षाओं के मद्देनजर कार्रवाई स्थगित की गई है। जांच चल रही है। इधर, मंगलवार सुबह डीन डॉ. अशोक वाजपेयी, वार्डन डॉ. जे.पी. गुप्ता पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ होस्टल पहुंचे और दीवारों की मरम्मत के साथ ही अन्य कमियां दूर करने के निर्देश दिए।