इंदौर. आईआईएम इंदौर के बोर्ड ऑफ गवर्नर की मंगलवार को हुई बैठक में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) की फीस एक लाख व एक्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (ईपीजीपी) की फीस 50 हजार रुपए बढ़ाने का फैसला कि या गया है। यह आगामी सत्र से लागू हो जाएगा।
नए सत्र में विद्यार्थियों को दो के बजाय तीन लाख रुपए व ईपीजीपी के लिए साढ़े पांच के बजाय छह लाख रुपए सालाना फीस देना होगी। दो साल पहले भी फीस में 50 हजार रु. की और गत वर्ष 25 हजार रु. की वृद्धि की गई थी। डायरेक्टर एस.पी. पाराशर के मुताबिक पीजीपी की सीटें 2009 तक 240 से बढ़ाकर 300 तक करने की योजना है।